पुस्तकालय में हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी

                                                                                 पुस्तकालय में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक-17/09/2019  को हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया| हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी का सुभारंभ प्राचार्य द्वारा किया गया| इस प्रदर्शनी को सभी कक्षाओं के छात्रों द्वारा देखा गया एवं कई छात्रों नें अपनी रूचि अनुरूप पुस्तकों के शीर्षकों को नोट किया ताकि वे पुस्तकालय से उस पुस्तक को बाद में निर्गम करवा सकें| इस प्रकार सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहित होकर, प्रदर्शनी का आनंद उठाया एवं सभी प्रकार की पुस्तकों को ध्यानपूर्वक देखा| इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्रीमान नवीन मीणा जी (पी.जी.टी. हिंदी)ने अपना पूर्ण सहयोग दिया|

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान

                                पुस्तकालय के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत,आज दिनांक 06/09/2019 को पुस्तकालय में कक्षा- 8वीं को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं उनके महत्वपूर्ण योगदान को PPT( पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन ) माध्यम से दिखाया एवं समझाया गया| उनके आचरण ज्ञान एवं उपलब्धियों के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी| इसके अलावा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुडी पुस्तकों कि प्रदर्शनी भी पुस्तकालय में लगाई गयी| जिसमें सभी छात्रों ने उत्साहित होकर, प्रदर्शनी का आनंद उठाया एवं ज्ञान अर्जित किया|

देशभक्त वीरों पर पुस्तकों की प्रदर्शनी

                                                                        पुस्तकालय के वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत,आज दिनांक 19/08/2019 को पुस्तकालय में VII & VIII कालांश में देशभक्त वीरों पर पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | सभी छात्रों ने उन पुस्तकों को देखा एवं पढ़ा तथा अपनी-अपनी रुचिनुसार उन पुस्तकों को पुस्तकालय द्वारा निर्गम भी करवाया ताकि वें उन देश भक्त वीरों कि अमर गाथाओं के बारें में और अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकें| इस प्रकार सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्साहित होकर, प्रदर्शनी का आनंद उठाया एवं सभी देश भक्त वीरों को याद किया|